Google Analytics
मनोरंजन

पेद्दि बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में 181 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

मुंबई। महीनों तक सोशल मीडिया और फैंस के बीच भारी बज (चर्चा) बनाए रखने के बाद, भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक राम चरण स्टारर ‘पेद्दि’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक ऐतिहासिक शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों का इतना शानदार और जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है कि इसने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक दर्ज करा ली है। अपनी इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही ‘पेद्दि’ इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कामयाबियों में से एक बनकर उभरी है।

राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, ‘पेद्दि’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। महीनों के लंबे इंतजार, चार्टबस्टर गानों और दमदार ट्रेलर के बाद, इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को पूरी तरह से जीत लिया है।
रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही ‘पेद्दि’ ने कमाई के नए मील के पत्थर स्थापित कर दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹181.8 करोड़ का छप्परफाड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक बनाता है। खास बात यह है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ (दर्शकों की तारीफ) की बदौलत फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई में दूसरे दिन शानदार उछाल देखने को मिला है और सभी शोज़ में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अब जब वीकेंड शुरू हो चुका है और कई शहरों से शोज़ के हाउसफुल होने की खबरें आ रही हैं, तो माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म में राम चरण के खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन और दमदार परफॉर्मेंस की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। ‘आरआरआर’ (RRR) के बाद ‘पेद्दि’ राम चरण के करियर की दूसरी ₹100-करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ वे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा बार ₹100 करोड़ की ओपनिंग देने वाले भारत के केवल पांचवें एक्टर बन चुके हैं।

इस ऐतिहासिक कामयाबी को सेलिब्रेट करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “#Peddi ने 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.8 करोड़+ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI सिनेमाघरों पर राज कर रही है, अपनी टिकटें अभी बुक करें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button