मनोरंजन

मिर्जापुर : द मूवी’ ने पहले ही दिन दिखाया दम, ₹28.11 करोड़ के साथ की ब्लॉकबस्टर शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस मिर्ज़ापुर: द मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी कल्ट फ़्रैंचाइजी में से एक मिर्जापुर की थिएटर में एंट्री है। अपने दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद से ही अली फ़ज़ल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी है। अब लंबे इंतजार के बाद, मेकर्स ने इस फिल्म को दुनियाभर के हिंदी सहित तेलुगु सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है।

बता दें कि फिल्म को अपने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग मिली है। हिंदी में जहां इसने ₹27.85 करोड़ तो तेलुगु में ₹26 लाख कमाए हैं, जिससे इसकी कुल कमाई ₹28.11 करोड़ हो गई है। मिर्जापुर: द मूवी को दर्शकों से मिले अच्छे वर्ड ऑफ़ माउथ, शानदार रिव्यू और हाउसफुल थिएटर के साथ ही उसके लॉयल ऑडियंस से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब उम्मीद है कि फेस्टिवल वीकेंड होने के कारण फिल्म को अच्छा परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा और इस तरह से इसकी कमाई में भी इजाफा देखने को मिलेगा। छोटी स्क्रीन से बड़े पर्दे पर आई मिर्ज़ापुर: द मूवी द्वारा की गई यह ओपनिंग बेहद अच्छी है और यह साबित करती है कि दर्शकों को मिर्ज़ापुर की सिनेमाई दुनिया बेहद पसंद आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button