‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई। इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के जरिए ऑडियंस के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाता आया है। लंबे समय से, इस प्रोडक्शन हाउस ने कई सफल फ्रैंचाइज़ीज़ बनाई हैं, और साथ ही ऐसा कंटेंट भी बनाना जारी रखा है जो देशभर के व्यूअर्स से अपना जुड़ाव बनाता है। इतना ही नहीं इसकी यूट्यूब पर मज़बूत पकड़ भी इस बात को दिखाती है कि इनके द्वारा लाए गए शोज़ को ऑडियंस कितना पसंद करती है।
फैमिली किराना स्टोर हाल के सफल शोज में से एक है, जिसे लाइट-हार्टेड कॉमेडी-ड्रामा होने के कारण दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह एक मिडिल-क्लास फैमिली की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को दिखाती है, जो अपना एक किराना शॉप चलाते हैं। ऐसे में, सीजन 2 के एपिसोड 1 को मिले कमाल के रिस्पॉन्स के बाद, अगले चैप्टर को लेकर उत्साह काफी बना हुआ था।
मेकर्स ने हाल ही में इसका दूसरा एपिसोड ‘एक्सपायरी डेट’ रिलीज किया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एपिसोड 2 ने प्रीमियर के 24 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं, जो सीरीज के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
इस खबर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “ फैमिली किराना स्टोर पर आपके प्यार के बरसाने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है!
श्रीकांत वर्मा ने फैमिली किराना स्टोर में गजानंद का किरदार निभाया है। शो में उनकी एक फैमिली है, जो अपनी लोकल किराना स्टोर को चलाते हुए रोज़मर्रा की परेशानियों का मुस्कुराते हुए सामना करती हैं। शो ह्यूमर, नॉस्टैल्जिया और दिल को छू लेने वाले फैमिली के पलो से सजा है। कहानी में गरिमा विक्रांत सिंह और हेमंत मिश्रा जैसे कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंकी है।
TVF ने अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ क्रिएटिव स्पिरिट को और भी मजबूत किया है। TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार द्वारा बनाए गए इस प्लेटफॉर्म के जरिए उनका विज़न दर्शकों तक सिर्फ पहुंच नहीं रहा बल्कि जुड़ाव बनाने के साथ भरोसा भी हासिल कर रहा है। इस तरह से वह कंटेंट लैंडस्केप में लगातार आगे बढ़ते हुए भी अपने ही बनाए मोल्ड को तोड़ रहे हैं। TVF का सफर इस बात का सबूत है कि रिलेटेबल स्टोरीटेलिंग, जमीन से जुड़े किरदार, और ऐसी नैरेटिव्स में कितनी ताकत होती है, जो देशभर की दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं।


