Google Analytics
विदेश

भारत-कंबोडिया के बीच डिजिटल क्रांति: NPCI ने लॉन्च की सीमा-पार UPI भुगतान सेवा

भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (UPI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कंबोडिया के ‘एसीएलईडीए (ACLEDA) बैंक पीएलसी’ के साथ मिलकर वहां की राष्ट्रीय क्यूआर कोड प्रणाली ‘केएचक्यूआर’ (KHQR) के माध्यम से यूपीआई भुगतान सेवा की शुरुआत की है।

इस सेवा की आधिकारिक शुरुआत कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान की गई। इस खास मौके पर कंबोडिया के नेशनल बैंक (NBC) की गवर्नर डॉ. चिया सेरेई और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button