विदेश

गाजा में हमास कमांडर ढेर, बहरीन में अमेरिकी रडार पर ईरान के हमले का दावा

तेल अवीव/नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दक्षिणी गाजा में रातभर चले हवाई हमले में हमास के रफाह ब्रिगेड कमांडर समीर महमूद हसन अबू यूनिस को मार गिराया है। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन में अमेरिकी हेलीकॉप्टर बेस पर मौजूद एक रडार सिस्टम को निशाना बनाने का दावा किया है। दूसरी ओर, यमन में हूतियों के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने सना में हुए हमले में दो महिलाओं और दो बच्चों के घायल होने की जानकारी दी है।

गाजा में रफाह ब्रिगेड के कमांडर की मौत
इस्राइली सेना के अनुसार, हमास के रफाह ब्रिगेड कमांडर समीर महमूद हसन अबू यूनिस शनिवार आधी रात के तुरंत बाद दक्षिणी गाजा में हुए हवाई हमले में मारे गए। इस्राइल का आरोप है कि वह हमास की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने और हमलों की योजना बनाने तथा उन्हें अंजाम देने में शामिल था।

हमास ने भी बयान जारी कर अबू यूनिस की मौत की पुष्टि की है। संगठन के मुताबिक, उन्हें रविवार को दफनाया जाएगा। बताया गया है कि करीब दो महीने पहले इस पद पर रहे कमांडर को भी इस्राइल ने मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button