छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द, जानें वजह

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कम विजिबिलिटी के चलते जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। खराब दृश्यता के कारण विमान को उतारने में परेशानी आई। इसका असर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के चलते नितिन नवीन का रायगढ़ और धरमजयगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया है। उनके दौरे को लेकर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियां की गई थीं, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण उनका आगमन संभव नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button