Google Analytics
दिल्लीराज्य

महंगाई ने फिर दिया झटका: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

दिल्ली। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी वृद्धि से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।

वैश्विक संकट का असर
तेल कंपनियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बढ़ती लागत के कारण तेल विपणन कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ा है।

बताया गया है कि मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा संशोधन से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। इसी दबाव को कम करने के लिए कीमतों में नई बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button