छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून, 7 दिन तक बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। विभाग ने आगामी सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

रविवार को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं रुकने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मुंगेली में 5 सेंटीमीटर और दरभा में 4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button