
बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । 10.11.2026 को प्रार्थी दुर्गेश साहू पिता अनिल साहू निवासी ग्राम समडील थाना तखतपुर जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गनियारी घरेलू सामान व फटाका लेने अपने मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक सी जी 12 बी एल 1353 में आया था कि तभी तीन लड़के प्रार्थी को रोककर मारपीट करते हुए पैसो कि मांग करने लगे नहीं देने पर प्रार्थी के मोटर साइकिल को लूट कर ले गए कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी 01. अभय सूर्यवंशी पिता दुर्गेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष 02. नन्द कुमार केवट पिता स्व सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष 03. नीरज सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष सभी निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूट किये मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 12 बी एल 1353 एवं लूट में प्रयुक्त स्कूटी बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस को बरामद कर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
कुल जप्त – 01 नग मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक सी जी 12 बी एल 1353 कीमती 70000 रुपए एवं 02.लूट में प्रयुक्त बिना नबर की स्कूटी सुजुकी एक्सेस
नाम आरोपी –
01. अभय सूर्यवंशी पिता दुर्गेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
2. नन्द कुमार केवट पिता स्व सहोरीक केवट उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
3. नीरज सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर


