छत्तीसगढ़राज्य

WESAK 2025 का पावन उत्सव: वैश्विक ध्यान, इच्छाओं की पूर्ति और दिव्य आशीर्वाद का समय

दिव्य ऊर्जा का प्रवाह: WESAK पर छोड़ी गई आध्यात्मिक शक्तियाँ मानव चेतना का पोषण करती हैं और आने वाले वर्ष के लिए उच्चतर सेवा, सद्भावना और आत्मज्ञान के बीज बोती हैं। आध्यात्मिक विकास में तीव्रता: WESAK के दौरान ध्यान द्वारा जुड़ने वाले साधक तेज़ी से आंतरिक विकास, स्पष्ट उद्देश्य और व्यापक हृदय और मस्तिष्क का अनुभव करते हैं।

WESAK पर सामूहिक ध्यान क्यों करें?

जब हम समूह में ध्यान करते हैं, तो जो आशीर्वाद हमें प्राप्त होते हैं, वे कई गुना बढ़ जाते हैं और गहराई से स्थिर होते हैं। प्राचीन आध्यात्मिक नियमों के अनुसार, एक संगठित समूह, एकता से ध्यान करते हुए, दिव्य ऊर्जा का शक्तिशाली संप्रेषक (transmitter) बन जाता है। व्यक्तिगत रूप से कोई साधक एक छोटी बैटरी की तरह कार्य कर सकता है, लेकिन एक संगठित समूह एक शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र (powerhouse) बन जाता है, जो न केवल स्वयं को, बल्कि अपने परिवारों, शहरों, राष्ट्रों और सम्पूर्ण पृथ्वी को आशीर्वादित कर सकता है।

इसलिए, WESAK के दौरान सामूहिक ध्यान में भाग लेना हमें दिव्य ऊर्जा को अधिक प्रभावी ढंग से आंकित (anchor), अवशोषित (absorb) और वितरित (distribute) करने में मदद करता है।

इस दिन मेडिटेशन के लाभ:

आंतरिक शांति और स्थिरता

शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक उपचार

मानसिक स्पष्टता और तेज़ी में वृद्धि

प्रेम, करुणा और आनंद के लिए हृदय का खुलना

उच्च आत्मा और दिव्य ऊर्जा से गहरा संबंध

WESAK पूर्णिमा के समय इसका अभ्यास करने पर ये प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं।

WESAK 2025: एक निमंत्रण

इस परिवर्तन और चुनौती के समय में, WESAK 2025 सेवा, ध्यान और आंतरिक परिवर्तन के लिए एक अनमोल अवसर प्रदान करता है। आइए हम सभी खुले हृदय और शुद्ध भावनाओं के साथ एकत्रित हों, बुद्ध के आशीर्वादों को प्राप्त करें, दिव्य ऊर्जा को अपने जीवन में लंगर डालें और सम्पूर्ण पृथ्वी तथा सभी जीवों को प्रेमपूर्वक आशीर्वादित करें।

WESAK पूर्णिमा ध्यान और उत्सव में हमारा साथ दें!
दिनांक: 11 मई 2025 (Sunday)
स्थान: मैक कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर
रिपोर्टिंग समय: दोपहर 4:30 बजे
ध्यान समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

लेखक:
प्राणिक हीलिंग रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button