विदेश
राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, हमलावर हुआ बेनक़ाब, कई बड़ी हस्तियाँ भी कार्यक्रम के समय थे मौजूद

अमेरिका में राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। हमले का वीडियो और हमलावर की तस्वीर सामने आई। अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो और हमलावर की तस्वीर खुद ट्रंप ने जारी किया है।
हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान हमले का वीडियो और हमला करने वाले की तस्वीर जारी की।
बता दें कि वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents Dinner) में उस समय हड़कंप मच गया, जब फायरिंग की वारदात हुई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर फायरिंग करते हुए तेजी से होटल के अंदर घुसने की कोशिश की। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात होने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

