टेक - ऑटोतकनीकी

सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें क्या है कीमत

सोमवार को सोना और चांदी, दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसका भाव ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव सोमवार को कारोबार शुरू होते ही तेज गिरावट के साथ 2,41,990 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,48,537 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में 6,500 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा 2,51,001 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और यही दिन का उच्च स्तर रहा, वहीं दिन के कारोबार में गिरकर 2,39,064 रुपए का दिन का निम्नतम स्तर छुआ। चांदी 6,512 रुपए यानी 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,42,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती हुई नजर आई। वहीं, अगर जून महीने की शुरुआत से अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चांदी में करीब 24,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। महीने की शुरुआत में इसका भाव 2,66,163 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था, जो अब काफी नीचे आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button