Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

रेलवे जीएम द्वारा ने किया निरीक्षण, स्टेशन री-डेवलपमेंट एवं अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशनों के कार्यों को देखा

रायपुर। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 09 मई 2026 को रायपुर मंडल के बिलासपुर – रायपुर रेलखंड का एक दिवसीय संरक्षा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, परिचालन, कार्य प्रणाली, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, अमृत भारत स्टेशन परियोजना कार्यो एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की । इस निरीक्षण पर बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारीगण , मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।

संरक्षा निरीक्षण की शुरुआत दाधापारा स्टेशन से हुई । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने चौथी रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन , बिल्हा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन रि-डेवलपमेंट में किए जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण कर उसका जायजा लिया एवं गुणवत्ता संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई । किए जा रहे कार्यों से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए एवं रेलवे वे ब्रिज, दगोरी – निपनिया स्टेशनों के मध्य मेजर ब्रिज शिवनाथ ब्रिज पर मिडिल लाइन का गहनता से निरीक्षण एवं ट्रैक मेंटेनेंस गैंग स्टाफ से प्रत्यक्ष संवाद किया गया । उन्होंने कर्मचारियों से कार्य में आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की उपलब्धता और संरक्षा मानकों के पालन के विषय में जानकारी ली । ट्रैक अनुरक्षण की गुणवत्ता में सुधार हेतु कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । निपनिया रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रि-डेवलपमेंट कार्य ,माइनर स्टेशन एवं माइनर यार्ड का निरीक्षण किया गया । स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की । निपनिया – भाटापारा स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग लेवल क्रॉसिंग गेट एवं ऑटो हट का निरीक्षण किया गया ।

संरक्षा निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने भाटापारा रेलवे स्टेशन पर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मेजर स्टेशन , मेजर यार्ड, आर.आर.आई , रनिंग रूम लॉबी, गुड्स शेड , आरपीएफ पोस्ट, रेलवे कॉलोनी, कैरीज एंड वैगन पॉइंट, स्टोर , डिस्पेंसरी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर टाइप-II ब्लाक का शुभारंभ किया गया । महाप्रबंधक महोदय ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की एवं उनसे संवाद भी किया एवं भाटापारा स्टेशन स्थित रनिंग रूम एवं लॉबी का निरीक्षण , रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं का गहन जायजा लिया । उन्होंने रनिंग रूम की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, विश्राम व्यवस्था एवं सेफ्टी मानकों की जांच की, कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की एवं उनसे संवाद भी किया ।

इसी कड़ी में भाटापारा – हथबंद स्टेशन के मध्य नॉन – इंटरलॉकिंग , हथबंद और तिल्दा स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रि-डेवलपमेंट किए जा रहे कार्यों , का गहनता से निरीक्षण एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button