एंटरटेनमेंटमनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति मदरहुड को कर रही एन्जॉय

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर यानी मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में मां बनीं सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। बेटी के जन्म के बाद से ही उनके चाहने वाले नन्हीं परी की एक तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस की यह इच्छा पूरी कर दी है।

दरअसल, सुरभि ज्योति ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया था। इस खुशखबरी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट के जरिए साझा किया था। जैसे ही अभिनेत्री ने मां बनने की खबर दी, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स ने उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

उँगली थामे नज़र आई नन्ही परी
अब डिलीवरी के करीब एक सप्ताह बाद सुरभि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन तस्वीर में नवजात बच्ची अपने छोटे से हाथ से अपने पिता की उंगली थामे हुए नजर आ रही है। इस भावुक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सुरभि ने लिखा खास कैप्शन
इस तस्वीर के साथ सुरभि ने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “बस इतना ही चाहिए और कुछ नहीं।” अभिनेत्री का यह कैप्शन उनकी खुशी और भावनाओं को बयां करने के लिए काफी था। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button