भारत ने जापान को संघर्ष करते हुए दो रनों से हराया

नई दिल्ली। गीले मैदान के कारण पांच ओवर प्रति पारी किए गए इस मैच में भारत ने जापान को संघर्ष करते हुए दो रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। जापान के लिए चार्ली हारा हिंजे ने दो विकेट लिए। जापान ने लड़ाई लड़ी, लेकिन पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।
किसी तरह जीती टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने जापान को दो रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे जो वह रन नहीं बना पाई। 33 रनों के टारगेट के सामने वह 30 रन ही बना सकी।
आखिरी ओवर में चाहिए 8 रन
जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रनों की जरूरत है। ये मैच बेहद रोमांचक मोड पर पहुंच चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।


