खेल

T20 : टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, न्यूजीलैंड को हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। तिलक वर्मा की शानदार 51 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

-लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 70 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए, जिससे मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता दिखाई देने लगा। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम की चुनौती का सामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button