धर्म

दिवाली में लक्ष्मी और गणेश के पूजा का जानें समय

आज रविवार, 8 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। दृक पंचांग के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:49 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में पूजन का शुभ समय शाम 5:54 बजे से है।

कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे से 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में पूजा का मुहूर्त स्थानीय पंचांग के अनुसार अलग हो सकता है।

प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का महत्व

सूर्यास्त के बाद के शुरुआती समय को प्रदोष काल कहते हैं। दिवाली पर इसी दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार, प्रदोष काल में पड़ने वाला वृषभ लग्न लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button