
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पम्पो पर हलचल का माहौल देखने को मिल रहा है। शाम होते-होते शहर के कई पंप बंद हो गए, जिसके बाद चालू पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक सहित कई इलाकों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल खत्म होने और पंप बंद होने की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंचने लगे। कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने के पीछे भुगतान में देरी जैसी वजहें भी हो सकती हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


