छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh में बढ़ने लगी ठंड, 4 दिन बाद बारिश के संकेत

छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड महसूस होने लगी है. सुबह और रात के वक्त लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं. इस बीच मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. ठंड के बीच बारिश के संकेत हैं. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन 4 दिनों के बाद बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 25 दिन से कम में तीसरा तूफान की दस्तक होने जा रही है. रविवार को बना वायुमंडलीय डिप्रेशन आज चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. वहीं 17 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसे संभावित नाम अकवान दिया जा सकता है. अनुमान है कि इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और उत्तरी भिगने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button