विदेश
फुकेट में भीषण आग का तांडव, 11 लोगों की मौत

थाईलैंड। लोकप्रिय पर्यटन द्वीप फुकेट के पातोंग इलाके के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


