Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

मानसून जैसे हालात: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। शनिवार शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित हो गया।

तेज बारिश के चलते रायपुर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं आंधी के कारण बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम के अचानक बदले इस रुख ने लोगों को हैरान कर दिया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर जून के मध्य में मानसून आने के बाद जिस तरह का मौसम देखने को मिलता है, वैसी स्थिति इस बार मई में ही बन रही है। पिछले करीब 15 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश, बादलों की आवाजाही और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

हालांकि इस बदलाव से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन लगातार खराब मौसम ने आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button