मनोरंजन

यामी गौतम स्टारर फैंटेसी कॉमेडी ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में

फिल्म प्रेमियों के लिए इस दशहरे का त्योहार बेहद खास होने वाला है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज (Amazon MGM Studios) और आनंद एल. राय के प्रोडक्शन हाउस ‘कलर येल्लो’ (Colour Yellow) ने मिलकर अपनी आगामी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ (Nayyi Navelli) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को दशहरे के अवसर पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी की शुरुआत एक अस्त-व्यस्त और बिखरे हुए परिवार से होती है, जहां एक सर्वगुण संपन्न और आदर्श दुल्हन (यामी गौतम) का आगमन होता है। उसके आने से घर का माहौल एकदम स्वर्ग जैसा और खुशहाल हो जाता है। हालांकि, कहानी में बड़ा और मजेदार मोड़ तब आता है जब दुल्हन के देवर को उस पर शक होने लगता है। देवर को लगता है कि उसकी आदर्श दिखने वाली भाभी असल में कोई आम महिला नहीं, बल्कि एक ‘डायन’ है। यहीं से शुरू होता है हंसी, सस्पेंस और पारिवारिक उथल-पुथल का सिलसिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button