मनोरंजन

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे 2’ की रिलीज डेट घोषित, 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

मुंबई। अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। प्राइम वीडियो ने मंगलवार, 17 नवंबर को सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार कहानी में अनन्या के साथ अभिनेत्री श्रुति हासन की एंट्री भी देखने को मिलेगी, जिससे सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

RO. No. - 14175/47

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा कर इसकी रिलीज तारीख की जानकारी दी। वीडियो में अनन्या पांडे अपने चिर-परिचित स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। बे के किरदार में उनकी वापसी इस सीजन को लेकर खास आकर्षण बनी हुई है।

सीरीज का दूसरा सीजन 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। पहले सीजन में बेला उर्फ बे की जिंदगी, रिश्तों और करियर के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था। अब नए सीजन में उसकी जिंदगी की कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी और श्रुति हासन का किरदार क्या भूमिका निभाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button