
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण- ट्राई ने राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मई 2026 में जोधपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (स्वतंत्र गुणवत्ता जांच) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस गुणवत्ता जांच का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं -टीएसपी द्वारा प्रदान की जाने वाली वॉयस और डेटा दोनों मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। गुणवत्ता जांच के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट, कॉल सेटअप सक्सेस रेट, डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट (डिवाइस से या उसपर सफलतापूर्वक ट्रांसफर या अपलोड होने वाले डेटा की मात्रा) आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवा में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन आंतरिक डेटा गुणवत्ता जांच को शहरों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सेशन आयोजित किए जाते हैं। इनमें उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और नवीनतम सॉफ्टवेयर सिस्टम के इस्तेमाल द्वारा वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपने द्वारा नियुक्त एजेंसी के माध्यम से राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 4 मई 2026 को जोधपुर से अहमदाबाद रेल मार्ग पर 456.9 किलोमीटर की दूरी में गुणवत्ता जांच आयोजित किए। ये परीक्षण ट्राई के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, इस रेल सेवा मार्ग पर क्षेत्र, दिन/समय पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र : नीचे दिए गए मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों के अनुसार ड्राइव टेस्ट रूट का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

मूल्यांकन किए गए प्रमुख मानकः
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2G/ 3G/ 4G/ 5G) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी।
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी(विलंबता), जिटर (अनियमित उतार-चढ़ाव या देरी), पैकेट ड्रॉप दर (नेटवर्क के माध्यम से भेजे गए डेटा पैकेट अपने गंतव्य तक पहुंचने में विफल होने पर डेटा हानि)।
जोधपुर से अहमदाबाद रेल मार्ग (राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र) पर प्रमुख मानकों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे प्रस्तुत है:
- कवरेज गैप – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ, कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 1843/26319 , बीएसएनएल के लिए 7368/23625 , रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 685/26136 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 5150/25817 थी । कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।
- कॉल ड्रॉप – सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/130 , बीएसएनएल-भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए 15/122 ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 0/130 औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 4/126 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत डाउनलोड गति 48.53 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 7.95 एमबीपीएस ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 89.61 एमबीपीएस औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G/2G) की 12.71 एमबीपीएस रही । डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।
- डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत अपलोड गति 11.69 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 3.76 एमबीपीएस ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 9.06 एमबीपीएस औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G/2G) की 8.81 एमबीपीएस रही । अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।


