छत्तीसगढ़राज्य

किशोर के हत्या का मामला सुलझा, शव को खेत में गाड़ दिया था, ये है वजह

सक्ती पुलिस ने 13 वर्षीय बालक कपिल कुमार केंवट की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में परसदा खुर्द निवासी 22 वर्षीय हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मासूम की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया था।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की रात आरोपी हेमंत कुमार, कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। बोर घर पहुंचने के बाद उसने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और पहचान छिपाने की नीयत से मृतक के कपड़ों को दूसरे खेत में फेंक दिया।

बालक के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई लंबी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button