Google Analytics
एंटरटेनमेंट

सलमान खान बनेंगे सुपरहीरो: राज और डीके के साथ मिलाया हाथ, अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग!

एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। खबर है कि अभिनेता अपने करियर की पहली सुपरहीरो फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।इस सुपरहीरो फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है और सलमान खान इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। यह फिल्म राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) और कृष्णा डीके (Krishna DK) द्वारा बनाई जाएगी, जो पहले वेब सीरीज द फैमिली मैन (The Family Man) के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जहां इसके लुक, विजुअल और तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button