
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |
यह सुविधा रायपुर से 11 से 24 अक्टूबर 2026 तक एवं कोरबा से दिनाँक 12 से 25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |


