छत्तीसगढ़राज्य

तीन दिन से अटका मानसून फिर से बढ़ने लगा तापमान

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पिछले तीन दिनों से मानसून अटका हुआ है. मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बता रहा है. 15 जून तक बस्तर से प्रवेश करने के आसार हैं. प्रदेश में  प्री-मानसून एक्टिविटी कम होते नजर आ रही है, जिससे तापमान चढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4° डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई.  इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चली.

मौसम प्रणाली का असर

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है. इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button