
राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई योजना ला रही है। सरकार जल्द ही दिल्ली टेंपल टूरिज्म सर्किट की शुरुआत करेगी। योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को स्पेशल बसों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रमुख स्मारकों और पर्यटक आकर्षणों को जोड़ने वाली हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ डबल-डेकर साइटसीइंग बस सेवा शुरू की थी। ये पहले इसी शुरुआत का विस्तार है।
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने राजधानी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए दो विशेष पर्यटन बसों के माध्यम से एक नया स्पिरिचुअल टूरिज्म सर्किट शुरू करने की योजना बना रहा है। दिल्ली सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के पर्यटन आकर्षण को केवल मुगलकालीन स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों की स्थापित सीमाओं से आगे ले जाना है।


