छत्तीसगढ़राज्य

मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ

रायपुर। प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट, सुलभ और प्रभावी बनाने की उद्देश्य से मंदिर हसौद में नए तहसील कार्यालय का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण नगर पंचायत समोदा में 9 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था, जिसका आज शुभारम्भ रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गए।

अग्रवाल ने कहा कि मंदिर हसौद का यह नया तहसील कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में अब अधिक सुविधा और तेजी मिलेगी।

नवनिर्मित तहसील कार्यालय में 13 कक्ष है और 3 कोर्ट बनाए गए है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक तहसील कार्यालय का निर्माण 66.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जो क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, प्रतीक बैस अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा तथा तहसीलदार मंदिर हसौद विक्रांत सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button