एंटरटेनमेंट

16वें दिन भी जारी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा, दुनियाभर में 300 करोड़ पार

मुंबई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिलीज के 16 दिन बाद फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना चुकी है।

फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 210.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 250.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अब तक 51.25 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन दर्ज किया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपये हो गया है।

16 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर अब दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button