मनोरंजन

मिर्ज़ापुर: द फिल्म’ की शूटिंग पूरी, बड़े पर्दे पर आने की उलटी गिनती शुरू

मुंबई। भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ में से एक मिर्ज़ापुर  के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित मिर्ज़ापुर: द फिल्म भारत की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइज़ी मिर्ज़ापुर का फिल्मी रूपांतरण है।

जब से मिर्ज़ापुर: द फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है। मिर्ज़ापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइज़ी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूज़िक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —

https://www.instagram.com/reel/DUNCIXXAmX7/?igsh=MWg0eGdvcDVidGR4eg==

“It’s a wrap! #MirzapurTheFilm
Video courtesy: Tushil Pujari”

इसके अलावा, मिर्ज़ापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म निस्संदेह दर्शकों की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button