
ऋषिकेश। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ यात्रियोंउत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत
सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी बस
जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। गूलर बाजार के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री बस में फंस गए।


