
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कुल 22 आईएएस अधिकारियों और 1 आईएफएस अधिकारी के प्रभार में फेरबदल किया गया है।





