Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

राजधानी में जीजा ने दो सालियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम दुर्गेश्वरी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button