
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता सागर ठाकुर एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61 अंतर्गत भाठागांव पहलवान वाटिका क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलते ही वहाँ पहुंचकर वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और आवागमन को बाधित कर स्थल पर कारगर रोक लगायी.


