Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कियाहै। ,आरोपियों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

मामले में पुलिस ने 11 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल तार, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल जब्त किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

लिफाफे में छेद कर मोबाइल से बनाया प्रश्नपत्र का वीडियो
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया वर्ष 2019 से भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग में पदस्थ है। पिछले करीब एक साल से वह अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेने के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर आता था।17 अगस्त 2026 को वह उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसने आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त किए। सभी प्रश्नपत्र कॉलेज ले जाने के बाद आरोपी ने 20 अगस्त को होने वाली एजीसीएच-221 (कीटशास्त्र) परीक्षा का प्रश्नपत्र अपने घर ले गया।

पुलिस का दावा है कि घर पर आरोपी ने लिफाफे में सुई और नुकीले उपकरण की मदद से छोटा छेद किया और उसमें मोबाइल कैमरा डालकर प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

11 हजार रुपये में छात्रों को बेचा पेपर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार की और उसे अपने कॉलेज के छात्र अजय नायक समेत तीन छात्रों को 11 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद अजय नायक ने प्रश्नपत्र त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू को उपलब्ध कराया।

इसी दौरान प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिए वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button