
रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। आगामी 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Mumbai Indians (MI) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
टिकटों की दरें और उपलब्धता
इस रोमांचक मैच को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। टिकटों की शुरुआती कीमत 3150 रुपये तय की गई है, वहीं प्रीमियम कैटेगरी के लिए यह राशि 8,000 रुपये तक रखी गई है। फिलहाल आयोजकों ने कॉर्पोरेट बॉक्स और अपर स्टैंड की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, जिनके जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।


