Breaking Newsमध्य प्रदेशराज्य

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सीखे आनंद के तरीके

भोपाल. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और वेयर हाउसिंग के अधिकारियों ने 28 से 30 नवंबर तक वाल्मी भवन में आनंद संस्थान के प्रशिक्षकों से आनंदित रहने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण में “स्वयं की स्वयं से मुलाकात”, “पॉवर ऑफ साइलेंस” का अनुभव एवं जीवन को आनंददायक बनाने के तरीकों को सिखाया गया। समापन सत्र में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरूण शमी और आनंद संस्थान के निदेशक प्रवीण गंगराड़े भी शामिल हुए।

प्रशिक्षण में लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण रामसहाय यादव, अर्चना शर्मा, अंजना श्रीवास्तव, मुकेश कामले उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button