रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य तथा उरकुरा (ईस्ट)- रायपुर स्टोर डिपो दोहरीकरण कार्य के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। यह कार्य 12 एवं 13 सितंबर 2026 को निर्धारित है। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
*प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है :-*
*रद्द होने वाली गाडियां :-*
(1) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(2) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(3) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(4) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(5) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(6) दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(7) दिनांक 13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58206 रायपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
(8) दिनांक 14 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
(9) दिनांक 13 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(10) दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को गाडी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी :-*
• दिनांक 13 सितंबर, 2026 को झारसुगुड़ा व गोंदिया से चलने वाली 68861/68862 -गोंदिया-झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त व प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी ।


