पटवारी की पिटाई करने वाले दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटवारी की पिटाई करने वाले दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। कुनकुरी में पटवारी की पिटाई करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों पति-पत्नी ने कुनकुरी तहसील कार्यालय में पटवारी के साथ गाली-गलौज करते हुये मारपीट की थी। पीड़ित पटवारी की शिकायत पर धारा 296, 221, 132, 115(2), 3(5) एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, पटवारी प्लासिदियुस टोप्पो ने 31 जुलाई को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह कुडुकेला नारायणपुर में पटवारी के पद पर पदस्थ है। शासकीय कार्य से तहसीलदार कुनकुरी के कार्यालय में गया था कि उसी समय ईश्वर यादव एवं उसकी पत्नी भूमति यादव दोनों आये और जमीन का नक्शा गलत काट दिये हो कहकर गाली-गलौज कर बहस करने लगे। इस दौरान तहसीलदार कार्यालय के मर्यादा का ध्यान में रखकर पटवारी ने धीरे बात करने का आग्रह किया।


