
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में परिवहन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा बकायदा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



