Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था। बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button