छत्तीसगढ़राज्य

गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद पर युवक की हत्या, 13 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर उम्र 37 साल साकिन गतौरा जनकपहरी मस्तुरी का थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 20.09.2026 की रात्रि 10.30 बजे करीबन गणेश पण्डाल के पास बैठा था वहां पर अचानक लड़ाई झगड़ा का आवाज आयी तो गणेश पंडाल के पास जाकर देखा तो शैलेष कुमार राठौर ऊर्फ राज, रवि राठौर ब्यास नारायण को बोधी राम राठौर दिलीप कुमार राठौर दीपक कुमार राठौर सूरज कुमार राठौर रोहित कुमार राठौर, शंकर कुमार राठौर आकाश राठौर आर्यन राठौर लालू राठौर रवि कुमार राठौर राजा राठौर सोनू राठौर व अन्य सभी मिलकर एक राय होकर उन्हे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने धमकी देते हुए तुम लोगो को आज नहीं छोडेंगे कहते हुए पुरी डंडा फरसा राफ्टर से लगातार हमला कर दिये जिससे विक्रम राठौर लक्की राठौर ऊर्फ विकास व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर को गंभीर चोटे आयी है। घटना का बीच बचाव करने के लिए में, विक्रम राठौर और लक्की राठौर गये तो हमारे साथ भी मारपीट किये है। घायल हुए सभी लोगों को ईलाज के लिए प्रायवेट वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ले जाकर भर्ती किये है जहां पर डाक्टर साहब ने चेक करने पर ब्यास नारायण रवि राठौर विकास विक्रम को गंभीर चोटें है कहकर बताये और शैलेष राठौर ऊर्फ राज को मृत घोषित कर दिये उक्त सभी आरोपियों के द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी , फरसा,छुरी, राफ्टर धारदार हथियार से लैस होकर प्राण घातक चोट पहुंचाकर हमला कर हत्या किया गया है। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले के गंभीर को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं ए. सी. सी. यू की टीम द्वारा पतासाजी कर सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक समय को अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे का छुरी, लोहे का कुल्हाडी को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों को दिनांक 21.09.2026 को विधिवत गिरफ्‌तार किया गया जाकर आज दिनांक 22.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

\गिरफ्तार आरोपी का नाम:-

*01* बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

*02*. संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

*03*. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी

*04*. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी

*05*. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर

*06*. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी

*07* आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी

*08*. सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी

*09*. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी

*10*. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
*11* प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर

*12*. रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी

*13*.आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा

*14* विधि से संघर्षरत बालक एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button