मनोरंजन
Avatar 4 और Avatar 5 की रिलीज डेट का ऐलान

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। डिज्नी ने ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। दोनों फिल्मों के बीच करीब दो साल का अंतर होगा। जानकारी के मुताबिक, ‘अवतार 4’ 21 दिसंबर 2029 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, ‘अवतार 5’ 19 दिसंबर 2031 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इन फिल्मों को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में डिज्नी के बड़े प्रोजेक्ट्स के तौर पर पेश किया गया।
इन दोनों फिल्मों के साथ दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की रोमांचक दुनिया देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों ने दुनियाभर में करीब 61 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में आने वाले दोनों पार्ट्स को लेकर फैंस में अभी से उत्साह बढ़ गया है।


