छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, रायपुर में भी बढ़ेगी सर्दी

छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने लगी है। खासकर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सर्द हवाओं का असर साफ नजर आ रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है।

RO. No. - 14175/47

मौसम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन के तापमान में अब भी गर्माहट बनी हुई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button