प्राइम वीडियो पर लौटा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, स्ट्रीम हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी

मुंबई । ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया से सिल्वर स्क्रीन तक का शानदार सफर तय किया है, जिसके बाद वह फिर से अपनी उसी जगह पर लौट रही है जहां उसने पूर्वांचल की दुनिया की झलक दर्शकों को दिखाई थी। जी हां, प्राइम वीडियो जिसे एक्सक्लूसिव ओरिजिनल के लिए इंडिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग सर्विस माना जाता है, ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फ़रहान अख़्तर द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में कई जाने माने कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से एक अलग छाप छोड़ी है, ऐसे में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जहां लीड रोल्स में हैं, वहीं जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह ने भी अहम किरदार निभाएं हैं। ऐसे में अब, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में, एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है


