
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन प्रदेश में अभी तक पूरी तरह सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर बना हुआ है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। आगामी कुछ दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।
मौसम में बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे तेज होने की उम्मीद है। ખાસकर रात के समय लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत होगी।


