विदेश

स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों और शिक्षिका की मौत

दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया। शहर की दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई है। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राहत दल मलबा हटाने और उसमें फंसे बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं।

लेडी रीडिंग अस्पताल में आपात स्थिति घोषित
लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के अनुसार, हादसे में 28 विद्यार्थियों की मौत हुई है, जिनमें छह लड़कियां शामिल हैं। एक शिक्षिका की भी जान गई है। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित की गई है।

मलबे में फंसे बच्चों की तलाश जारी
हादसे के बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, कई बच्चों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button