मनोरंजन

राशि खन्ना ने दिखाई धर्मन के सेट से झलक

चेन्नई। एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है। इसी बीच राशि ने फिल्म के सेट और मैसूर में बिताए खास पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इनमें वह रजनीकांत और तेलुगु एक्टर राम पोथिनेनी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ मजेदार यादें भी फैंस के साथ शेयर कीं।

राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, मैसूर की उस दुनिया की एक छोटी सी झलक, जिसमें मैं पिछले कुछ समय से रह रही हूं। रजनीकांत सर और राम पोथिनेनी के साथ सुबह-सुबह वर्कआउट, क्योंकि जाहिर तौर पर दिन शुरू होने से पहले ही दिन शुरू हो जाता है। थोड़ा मंदिर घूमना, थोड़ा इधर-उधर घूमना, कुछ ऊनो खेलना और ढेर सारी हंसी। और हां, मैसूर डोसा अपने आप में एक खास पल का हकदार था।

बता दें कि ‘धर्मन’ का तीसरा शेड्यूल 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान निर्देशक ने रजनीकांत और राशि खन्ना की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में रजनीकांत कैमरे की तरफ पीठ किए हुए राशि से बातचीत करते नजर आए थे। फिल्म का दूसरा शेड्यूल 4 सितंबर को पूरा हुआ था। दूसरे शेड्यूल के दौरान सामने आए एक वीडियो में रजनीकांत को जूनियर डॉक्टरों को लेक्चर देते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button